श्री नारायण हरी महादेव सेवा समिति भुवनेश्वर उडीसा द्वारा रिजेटा मधुगंगा ऊखीमठ में किया जा रहा है शिव महापुराण कथा

श्री नारायण हरी महादेव सेवा समिति भुवनेश्वर उडीसा द्वारा रिजेटा मधुगंगा ऊखीमठ में किया जा रहा है शिव महापुराण कथा
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रुद्रप्रयाग/ ऊखीमठ से श्री नारायण हरी महादेव सेवा समिति भुवनेश्वर उडीसा द्वारा रिजेटा मधुगंगा ऊखीमठ में किया जा रहा है शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन वहीं समिति के सदस्य संजय अग्रवाल ने बताया कि यह शिव महापुराण कथा का आयोजन 21 मई को जल कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया था जो कि 27 मई तक चलेगा उन्होंने कहा कि यह कथा व हर वर्ष करते हैं जो कि उनकी ये पांचवीं कथा है।
संजय अग्रवाल ने कहा कि इस शिव महापुराण करने का एक ही कारण है कि देश में सभी की शुख शान्ति रहें सभी के घर में शुख शांति बने रहे साथ ही मुख्य कारण बताया कि आज की भाग दौड़ जिंदगी में शांति कही नहीं है। साथ ही लोगों के मन में भगवान के प्रति भक्ति को जगाने के लिये सभी के मन को शांति पहुंचाने के लिए सनातन धर्म को बचाने के लिए यह शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह शिव महापुराण कथा का आयोजन श्री केदारनाथ धाम में होना था लेकिन वहां का मौसम को देखते हुए श्री केदारनाथ धाम की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर ऊखीमठ में उन्होंने यह कथा का आयोजन किया जिसमें उन्होंने कहा कि आज कथा का पांचवां दिन है रविवार को चौथे दिन शिव महापुराण कथा में केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल ने भी कथा का आनंद लिया और समिति को अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग किया जिसके लिए समस्त समिति के पदाधिकारियों द्वारा केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया वहीं समिति के सदस्य विजय कुमार वंशल ने बताया कि इस शिव महापुराण कथा का आंदन लेने के लिए भुवनेश्वर उडीसा से लगभग 350 से अधिक श्रद्धालुओं उनके साथ आ रहें हैं।
उन्होंने कहा कि इस कथा का आंदन लेने के लिए उन्होंने केदारघाटी व ऊखीमठ की हर एक आम जनमानस को आमंत्रित किया गया है कहा कि जो भी ग्रामीण व्यक्त जन शिव महापुराण कथा का आंदन लेने चाहते हैं तो व वे झिझक शिव महापुराण कथा में आ सकते हैं जो कि 3 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक कथा चलती है।
विजय कुमार वंशल ने बताया कि 19 मई को उन्होंने जिला अधिकारी विशाल मिश्रा व केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल से मुलाकात की थी जिसमें जिला अधिकारी व विधायक आशा नोटियाल द्वारा उन्हें शिव महापुराण कथा के लिए पूरा प्रोटोकॉल व केदारनाथ धाम जाने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई जिसके लिए उन्होंने विधायक व जिला अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि केदारघाटी के लोगो व हर एक आम जनमानस बहुत अच्छे हैं वहीं शिव महापुराण कथा में व्यास श्याम सुंदर ठाकुर बरसाने वाले के मुखार बिंदु से किया जा रहा है जिसमें भगवान शिव और मा पार्वती की लीला का वर्णन किया जा रहा है।
इस मौके पर समिति के सदस्य प्रदीप कुमार राय अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, भगतू लाल अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, सुभाष कुमार अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं व भक्तजन मौजूद रहे।



