Uncategorized

छठ महापर्व ने जोड़ी उत्तराखंड-बिहार की आस्था, प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश

देहरादून।

कैंट विधानसभा में छठ महापर्व की धूम, कांग्रेस ने आयोजित किया भव्य मिलन समारोह, सैकड़ों मातृशक्ति का सम्मान

“मां गंगा जोड़ती हैं उत्तराखंड और बिहार की आस्था को, छठ महापर्व हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक” – अभिनव थापर

आज देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर, कांवली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर द्वारा छठ महापर्व मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों एवं श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर छठ महापर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सैकड़ों मातृशक्ति को सम्मानित करने के साथ-साथ महिलाओं को छठ पूजा की सामग्री भी वितरित की गई। सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, सामाजिक एकता एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, सद्भाव और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। उत्तराखंड की धरती पर विभिन्न प्रदेशों एवं संस्कृतियों के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं और ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करते हैं।

अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां से मां गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम होता है। छठ महापर्व में मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा हमारी आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम है। इस दृष्टि से उत्तराखंड और बिहार का छठ महापर्व के माध्यम से एक अनूठा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्ता जुड़ता है। मां गंगा का पवित्र जल दोनों प्रदेशों की आस्था को जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी है। ऐसे पर्व हमें हमारी साझा संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे की ताकत का एहसास कराते हैं।

कार्यक्रम में अभिनव थापर के साथ वार्ड अध्यक्ष अनीता दास, विमलेश वर्मा, अवधेश कुमार, डॉ. दीपक बिष्ट, रूपम, मालती कुमारी, सर्वेश्वरी देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!