Uncategorized

केदारताल में जिंदगी की जंग! बर्फीले पहाड़ों में फंसे 8 लोग, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: 08 लोग अभी भी दुर्गम क्षेत्र में फंसे, SDRF की टीमें लगातार चला रही हैं सर्च एवं रेस्क्यू अभियान

उत्तरकाशी।

जनपद उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रेकर्स एवं 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी एवं ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका।

रेस्क्यू अभियान के दौरान कच्ची ढांग के आसपास 05 व्यक्ति सुरक्षित मिले हैं, जबकि शेष 08 व्यक्ति भोजखड़क से आगे हिमस्खलन के कारण फंसे हुए हैं।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में SDRF के जवान अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार सर्चिंग अभियान संचालित कर रहे हैं। खराब मौसम, अत्यधिक ठंड एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम द्वारा फंसे हुए 08 लोगों तक पहुंचने एवं उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

SDRF की टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान में जुटी हुई हैं।

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान के संबंध में सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई। उन्होंने अभियान की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई रेस्क्यू कार्रवाई एवं दुर्गम क्षेत्र में लापता 08 लोगों की तलाश के लिए SDRF द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के संबंध में जानकारी साझा की। साथ ही बताया कि SDRF की टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!