उत्तराखंड

लालकुआं नगर पंचायत में विकास कार्यों और भुगतान में मनमानी का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज

​रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

​लालकुआंनगर पंचायत लालकुआं में पिछले एक वर्ष के दौरान हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं और बिना बोर्ड की संस्तुति के सरकारी भुगतान करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सभासदों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर 10 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज नगर के युवा समाजसेवी मुकेश कुमार ने अब मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
​
10 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 4 फरवरी 2026 को नगर पंचायत के चार निर्वाचित सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा था। इस पत्र में पिछले एक साल में हुए विकास कार्यों में वित्तीय गड़बड़ियों, संदिग्ध कार्यों के भुगतान रोकने, टेंडर और कोटेशन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन और बोर्ड की विधिवत संस्तुति के बिना भुगतान करने जैसे गंभीर बिंदु उठाए गए थे।

​सभासदों का आरोप था कि नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से सरकारी धन का भुगतान किया गया है। हालांकि मांग पत्र दिए जाने के बाद 10 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक न तो कोई जांच पूरी हुई और न ही प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई।

​समाजसेवी ने की ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग

​स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने के चलते युवा समाजसेवी मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल का रुख किया। उन्होंने पोर्टल पर दर्ज शिकायत में सभासदों द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की है कि पिछले एक वर्ष के दौरान नगर पंचायत में जितने भी कार्य कराए गए हैं और उन पर जो धनराशि खर्च की गई है, उसका पूरा ब्योरा जनता के सामने सार्वजनिक किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!