उत्तर प्रदेश

दिल्ली महारैली की सफलता को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

दिल्ली महारैली की सफलता को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

तरुण त्यागी बोले– भाजपा सरकार के तमाम षड्यंत्रों के बावजूद सफल होगी कांग्रेस की महारैली

बरेली ब्यूरो, सतेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा 

बरेली। आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली की एक संयुक्त बैठक चोपड़ा रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सकलैनी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने की। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से आए पर्यवेक्षक तरुण त्यागी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए AICC पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली को रोकने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रच रही है, वह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों को बरगलाकर और तरह-तरह की बातें फैलाकर रैली में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए महारैली को सफल बनाकर ही रहेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सकलैनी ने आगामी महारैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि महारैली की सफलता के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करे। उन्होंने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपीं।

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, केके शर्मा, राजन उपाध्याय, इल्यास अंसारी, हाजी इस्लाम बब्बू, जहारुद्दीन मुन्ना, रफिया शबनम, उल्फत कटेरिया, अनुराग राठौड़, राजाराम साहू, योगेश जोहरी, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश वाल्मीकि, डॉ. दत्त राम, इरशाद मंसूरी, मुजम्मिल एडवोकेट, गुड्डू खान, कमरुद्दीन सैफी, सतीश सैनी, जोया खान, जितेंद्र पाल तोमर, अमित कश्यप, देवेंद्र प्रकश श्रीवास्तव,सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सभी ने एकजुट होकर आगामी महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!