उत्तराखंड
धामी सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 11 नवंबर 2026 को प्रशासनिक स्तर पर स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।






