उत्तराखंड

खूनी जंग! मामा ने भांजे पर किया धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत तरला अधोईवाला में सोमवार शाम दीवार निर्माण को लेकर उपजे विवाद में मामा ने अपने ही भांजे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना में बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (प्रथम) जया बलूनी ने बताया कि शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे 112 पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की सूचना मिली थी। मौके पर जांच में सामने आया कि नितिन कुमार और उसके भांजे गौरव (26) के बीच दीवार बनाने और तोड़ने को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान नितिन और उसके बेटे रोहित ने गौरव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही उसे बचाने पहुंचे परिजनों पर भी वार किए गए। गंभीर रूप से घायल गौरव को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एसपी ग्रामीण के अनुसार, मृतक के भाई करण की तहरीर पर आरोपी मामा नितिन और उसके बेटे रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!