उत्तराखंड

बरेली पुलिस मॉडर्न स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह और अंतरजनपदीय जूडो चैंपियनशिप का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पुलिस मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं अंतरजनपदीय जूडो चैंपियनशिप का समापन

रिपोर्टर नाजिम अली बरेली

पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह (स्पोर्ट्स एवं एनुअल डे) तथा अंतरजनपदीय विद्यालय जूडो चैंपियनशिप का भव्य समापन हो गया। इस दो दिवसीय आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य सात जनपदों से आए खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।

नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री अनुराग आर्य द्वारा नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन कर किया गया। अतिथियों के स्वागत में विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

रिले रेस और जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आयोजन के दौरान आयोजित रिले रेस में विभिन्न हाउस की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें विजेताओं का चयन किया गया।

परिणामों के अनुसार अशोका हाउस ने प्रथम, रमन हाउस ने द्वितीय तथा शिवाजी हाउस और टैगोर हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
अंतरजनपदीय जूडो चैंपियनशिप में बाहर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक और पुरस्कार अपने नाम किए। खेलकूद की अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों की उपस्थिति और आभार
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसएसपी एवं एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरन देवी, डॉ. अमीद मुराद, डॉ. सबीन एसन तथा समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा और अवंतिका सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. किरन देवी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!