उत्तराखंड

जियो मार्ट गार्ड पर जानलेवा हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जियो मार्ट गार्ड पर जानलेवा हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्टर सतेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र में जियो मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके कब्जे से अवैध असलहा व बाइक बरामद की है।

क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बीती 26 नवंबर की रात जियो मार्ट के पास सार्वजनिक रूप से रखी कुर्सियां और स्टूल हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर आरोपी अमन अजमेरी और तौहीद ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जियो मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड अजय कुमार पर लोहे के स्टूल, ईंट और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस संबंध में थाना फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी और तभी से आरोपी फरार चल रहे थे।
शनिवार तड़के हुई मुठभेड़
सीओ आंवला हेमंत कुमार उपाध्याय ने बताया कि शनिवार सुबह तड़के पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी
घायल अभियुक्त की पहचान मोहल्ला ऊंचा गांव, थाना फरीदपुर निवासी तौहीद पुत्र इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है।

एक अवैध तमंचा (315 बोर)
एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस
एक सुपर स्पलेंडर बाइक
फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!