उत्तराखंड

लालकुआं में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ में आगामी 14 अप्रैल को होने वाली डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर आज मैन बाजार स्थित एक निजी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की गई और अंबेडकर के विचारों को फैलाने के लिए भव्य शोभायात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जाति-धर्म भेदभाव को दूर करने के लिए सुझाव दिए।

बताते चले कि आगामी 14 अप्रैल को लालकुआं में होने वाली डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर आज मैन बाजार स्थित एक निजी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श एवं चर्चा कर निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना परिचय साझा करते हुए शोभायात्रा एवं कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व चैयरमेन लालचन्द्र सिंह ने की।

इस मौके पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि सबसे पहले हमें स्वयं में अंबेडकर साहब के विचारधारा को आत्मसात करना है इसके बाद अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से आयोजन कर उनके विचारधारा और संविधान को शोभायात्रा एवं कार्यक्रम के माध्यम से लालकुआं के जन-जन तक पहुंचना है।

उन्होंने कहा कि मंच में वक्तागण भाषण न देकर यदि जीवन में अपने साथ हुए भेदभाव या क़ोई घटना जिसमें असमानता (जाति-धर्म या लिंग) महसूस हुआ हो, वैसे अनैतिक एवं नकारात्मक अनुभवों को साझा किए जाएं, तो आयोजन को ज्यादा प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

इसके अलावा लोगों ने कहा कि हर गांव/मोहल्ले में विभिन्न जाति समुदाय वर्ग के लोग मिश्रित होकर निमंत्रण के लिए जाए तो जाति समुदाय धर्म का भेदभाव को दूर किया जा सकेगा। जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे और सद्भावना विकसित होगी।

आयोजन कमेटी का पुनर्गठन कर रैली एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति पर विचार किया जाएगा एवं कार्यक्रम की फ़ाइनल रूप रेखा भी तैयार किया जाएगा। इस बैठक का संचालन समाजसेवी मुकेश कुमार ने किया। साथ ही बैठक का धन्यवाद ज्ञापन भी किया।

बैठक को सफल बनाने के लिए उदयवीर सिंह, प्रदीप कुमार, पातीराम,प्रमोद कुमार,गुरूदेव मोर्या, अशोक कुमार, धर्मवीर सिंह, अरविंद कुमार, अनुप कुमार, छात्र नेता योगेश कुमार, रोहित कुमार, भाजपा नेता अरूण बाल्मिकी, नितिन कुमार, जितिन कुमार सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button