उत्तराखंड
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच महेंद्र भट्ट का बयान, बोले- स्थिति खुद रामशरण बताएंगे

महेंद्र भट्ट ऑन रामशरण इस्तीफा
रिपोर्टर अमित कुमार
देहरादून, पिछले कुछ दिनों से बीजेपी नेता और 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके रामशरण नौटियाल के इस्तीफे की चर्चाएं सियासी गलियारों में चल रही हैं। रामशरण नौटियाल मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता भी हैं। उनके इस्तीफे को लेकर जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि पार्टी को रामशरण नौटियाल की ओर से इस्तीफे का कोई पत्र नहीं मिला है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस्तीफे को लेकर जो भी स्थिति है, उसका स्पष्टीकरण खुद रामशरण नौटियाल ही दे सकते हैं। यानी फिलहाल बीजेपी की ओर से रामशरण नौटियाल के इस्तीफे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



