भोजीपुरा को विकास की नई पहचान दिलाना ही मेरा संकल्प – कमल कुमार प्रजापति

भोजीपुरा को विकास की नई पहचान दिलाना ही मेरा संकल्प – कमल कुमार प्रजापति
रिपोर्टर : कमलेश पुरी सीबी गंज,
बरेली : जनता दल सेक्युलर के जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने कहा कि राजनीति उनके लिए पद पाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। 120 विधानसभा भोजीपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भोजीपुरा में किसानों को खाद-बीज समय पर मिले, गन्ना किसानों का भुगतान समय से हो, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें और हर गाँव तक पक्की सड़क, शुद्ध पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचें, यही उनकी प्राथमिकता है।
कमल कुमार प्रजापति ने कहा कि भोजीपुरा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, डिग्री कॉलेजों का विस्तार और युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोलना उनकी प्रमुख माँगों में है, ताकि यहाँ के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े।
उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि भोजीपुरा के हर परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”



