चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अधिकारियों की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी करने वाला शातिर साइबर ठग उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
Major action by Champawat Police: Cunning cyber fraudster, who swindled people by creating fake social media profiles of officials, arrested from Uttar Pradesh.

चम्पावत. रिपोर्टर गौरव गुप्ता
उत्तराखंड के चम्पावत जनपद की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक महोदया समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की फर्जी फेसबुक और ट्विटर (X) आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय साइबर ठग को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से दबोच लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
मामला और मुकदमा दर्ज
चम्पावत पुलिस के अनुसार, अधिकारियों के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाने और उनके जरिए लोगों से ठगी करने के संबंध में साइबर प्रभारी उ0नि0 प्रकाश भट्ट की तहरीर पर कोतवाली चम्पावत में मामला दर्ज किया गया था।
मुकदमा संख्या: FIR No. 56/2026
धाराएं: 318(4) BNS एवं 66(C)(D) IT Act
ऐसे की गई गिरफ्तारी
क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। तकनीकी सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देते हुए मुख्य अभियुक्त रवि सिंह (निवासी: अतरसण्ड, थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त रवि सिंह शातिर किस्म का अपराधी है और देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामलों का विवरण इस प्रकार है:
FIR No-12/25 (धारा 319(2) BNS व 66(C)(D) IT Act) — साइबर थाना पंचकूला, हरियाणा
FIR No-02/25 (धारा 319(2) BNS व 66(C)(D) IT Act) — साइबर थाना सेक्टर 17, चंडीगढ़, हरियाणा
FIR No-35/25 (धारा 319(2) BNS व 66(C)(D) IT Act) — थाना सदर मंडी, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश
FIR No-45/25 (धारा 318(4) BNS व 66(C)(D) IT Act) — साइबर थाना सालेम सिटी, तमिलनाडु
FIR No-78/22 (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट/अन्य) — थाना कोहंडौर, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
1. उ0नि0 कमलेश भट्ट (प्रभारी SOG)
2. हे0का0 मो0 नासिर
3. हे0का0 महेंद्र डंगवाल
4. का0 कुलदीप सिंह
5. का0 सूरज कुमार
6. का0 संजय कुमार
चम्पावत पुलिस की आम जनता से अपील
चम्पावत पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी पुलिस अधिकारी अथवा किसी परिचित व्यक्ति की आईडी से पैसों की मांग किए जाने पर बिना पूर्ण सत्यापन के धनराशि ट्रांसफर न करें। यदि इस प्रकार की कोई फर्जी आईडी या संदिग्ध संदेश दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें।



