Uncategorized

द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली हुई अपने धाम के लिए रवाना

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर ऊखीमठ से मंगलवार को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली अपने धाम के लिए रवाना हो गई है द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली अपने पहले रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वर मंदिर रासी में विराजमान होगी जहा पर स्थानीय लोगों व भक्तजनों द्वारा डोली की पूजा अर्चना व अर्ग लगाया जाएगा वहीं द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली दूसरे दिन यानी कि 20 मई को सुबह भक्तजनों के साथ दूसरे रात्रि प्रवास करने के लिए गौडार में विराजमान होगी।

जहा पर भी भक्तजनों द्वारा डोली की पूजा अर्चना व आरती की जाएगी व 21 मई को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के कपाट विधि विधानों व मंत्रों उच्चारणों के साथ समस्त श्रद्धालुओं व भक्तजनों के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

वहीं पुजारी बागेश लिंग महाराज ने बताया कि द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के कपाट खुलने से पहले रविवार को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर की चल विग्रह उतस्व डोली अपने सभा मण्डम से बहार निकल गई।

उसके साथ ही पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में स्थानीय लोगों व हक्कूधारियों द्वारा चल विग्रह उतस्व डोली को नये अनाज का भोग लगाया गया जो कि कई वर्षों से होते आ रहा है जिसको गढ़वाली भाषा में छाबड़ी कहा जाता है।

वहीं सोमबार यानी कि 18 मई को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली की पूजा अर्चना आरती की गई जिसमें केदारनाथ के रावल श्री श्री श्री 1008 जगद्गुरु शंकराचार्य भीमाशंकर लिंग महाराज व द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग महाराज, शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग महाराज, केदार लिंग, विश्व मोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कम्पवाण सहित आदि श्रद्वालु मौजूद रहे।

वहीं द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली अपने धाम रवाना होने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कम्पवाण व केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल,व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, ने कहा कि द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम में जाने वाले सभी भक्तजन श्रद्धालुओं को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि जिस तरह से देश विदेश के लाखों श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा करते हैं उसी तरह से हजारों श्रद्धालु द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए भी पहुंच जाते हैं।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य परकण्डी वार्ड प्रिती पुष्पवान, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ वार्ड सरोज राणा, सभासद प्रदीप धर्मवाण, डाक्टर कैलाश पुष्पवान, उघोगपति कुशाल सिंह नेगी, दर्जा धारी राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button