उत्तराखंड

भूमियाधार के पास स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिरा, हादसे में 01 की मौत, 04 घायल

रिपोर्टर,गौरव गुप्ता 

भूमियाधार के पास स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिरा, हादसे में 01 की मौत, 04 घायल

तल्लीताल पुलिस एवं एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कराया रेस्क्यू, उपचार हेतु भेजा अस्पताल

कोतवाली तल्लीताल पर डीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भूमियाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर तत्काल प्रभाव से चौकी ज्योलीकोट से पुलिस फोर्स दुर्घटनास्थल पर पहुँचा। दुर्घटनास्थल पर वाहन संख्या HR 36 AP 2156 स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ पाया गया, जिसमें चालक सहित कुल 05 व्यक्ति सवार थे।

दुर्घटना में 04 घायल
01-राहुल पुत्र धर्मवीर निवासी करनाल हरियाणा उम्र 22 साल की कंधे वह सीने में दर्द है खुली चोट कोई नहीं है।

02-रविंद्र पुत्र राजवीर निवासी नरूकी करनाल उम्र 27 वर्ष

03-विनोद रणवीर पुत्र रनवीर सिंह निवासी करनाल उम्र 30 वर्ष

4 विक्रम पुत्र बिजेंद्र निवासी समालखा पानीपत हरियाणा उम्र 34 वर्ष

मृतक
चालक देवदास पुत्र कर्मवीर निवासी करनाल हरियाणा उम्र 21 वर्ष

पुलिस टीम

1.कानि0 अनूप सिंह — चौकी ज्योलीकोट
2. कानि0 मलकीत कंबोज — चौकी ज्योलीकोट
3.कानि0 चालक प्रदीप कुमार — चौकी ज्योलीकोट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!