उत्तराखंड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता में पहली बार पहुचेंगे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता में पहली बार पहुचेंगे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज लालकुआं के बिंदुखत्ता में दौरा “बिन्दुखत्ता में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में होगें शामिल।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

नैनीताल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) के एनआईटी हेलीपैड से रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार से दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे बिंदुखत्ता से रवाना होकर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर पहुंचेंगे।

दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए करेंगे प्रस्थान।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की पूरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!