दून विश्वविद्यालय मेस के खाने में मिला कीड़ा छात्रों ने कुलपति आवास घेरा

दून विश्वविद्यालय मेस के खाने में मिला कीड़ा छात्रों ने कुलपति आवास घेरा
रिपोर्टर अमित कुमार
देहरादून, विसुअल-दून विश्वविद्यालय की मेस में सोमवार रात खाने में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। मेस की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराज छात्र-छात्राओं ने देर रात कुलपति आवास का घेराव किया। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए मेस व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। छात्रों के कुलपति आवास पहुंचने की सूचना पर पुलिस और विवि के चीफ प्राक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी बात सुनी।
छात्रों का कहना था कि मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की गई हैं। उनका आरोप था कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। सोमवार रात भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्राएं पहले विरोध जताने लगीं और बाद में समूह के साथ कुलपति आवास पहुंच गईं।
कुछ देर में अन्य छात्र भी वहां जुट गए। छात्रों ने मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, साफ-सफाई पर ध्यान देने और भोजन व्यवस्था की नियमित निगरानी की मांग रखी। उनका कहना था कि हास्टल में रहने वाले छात्रों के लिए मेस की गुणवत्ता सीधे उनके रोजमर्रा के खानपान से जुड़ा विषय है।



