बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर तीसरे दिन भी अनशन जारी, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव की मांग को लेकर तीसरे दिन भी अनशन जारी “समर्थन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश सचिव इंदर पाल आर्य” सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप।
रिपोर्टर- गौरव गुप्ता
लालकुआं बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर आज रविवार को तीसरे दिन भी इंडिया ब्लॉक के मोहन सिंह न्याल, भूपेंद्र सिंह दानू, आनन्द गोपाल सिंह, उमेद राम, पान सिंह बिष्ट और विशान दत्त जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे।
इधर जारी क्रमिक अनशन को अपना समर्थन देने पहुंचे काग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव इंदर पाल आर्य ने कहा कि दस साल पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बिन्दुखत्ता की जनता से प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का वादा किया था।लेकिन पिछले दस साल से प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के वाबजूद बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव का मामला जस का तस बना हुआ है जो दुर्भाग्यपूर्ण है भाजपा सरकार ने राजस्व गांव पर वादाखिलाफी की है अब सरकार को इस बात का जवाब जनता को देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता की जनता वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। अब समय आ गया है कि सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निर्णय ले। यदि बिन्दुखत्ता वासियों की जायज मांगों की अनदेखी जारी रही, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सड़क से लेकर सदन तक इस लडाई को लड़ेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।



