उत्तराखंड

वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह: बौड़खत्ता गांव में ग्रामीणों को वन्यजीव और सर्पदंश से बचाव के दिए टिप्स…

रिपोर्टर : गौरव गुप्ता,

तराई पूर्वी वन प्रभाग के बौड़खत्ता गांव में ‘वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को दिए गए बचाव के टिप्स।

​हल्द्वानी तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी एवं वन क्षेत्राधिकारी डौली प्रदीप कुमार पंत के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डौली रेंज के बौड़खत्ता अनुभाग अंतर्गत खुमारी बीट के बौड़खत्ता गांव में आयोजित हुआ।


वही ​कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की टीम द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को पारिस्थितिकीय तंत्र में वन्य प्राणियों के महत्व तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सर्पदंश से बचाव, सर्प दिखने पर बरती जाने वाली सावधानियों और प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए। ग्रामीणों ने भी वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अपने अनुभव साझा किए और वन संपदा व वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डौली रेंज का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन दरोगा दान सिंह मेहता, वन बीट अधिकारी रेहान अली, गोविंद सिंह, बसंत बल्लभ पंत, वन कर्मी हरेंद्र कुमार, मोहन चंद्र भट्ट, पूरन चंद्र परगाईं, गणेश कुमार, हरीश सिंह, जीवन तिवारी, अर्जुन नाथ गोस्वामी, संदीप सिंह, दलीप बिष्ट, जीवन बिष्ट, राकेश गंगवार, रफीक, गोविंद सिंह, बलवंत सिंह बिष्ट, अमित रावत, भुवन नेगी, किशोर नेगी, मन्नी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!