उत्तराखंडशिक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़: शिक्षा मंत्री ने ली शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक! इन 8 बिंदुओं पर दिए निर्देश..

शिक्षा मंत्री ने ली शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक! इन 8 बिंदुओं पर दिए निर्देश..

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों की क्लास ली। शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड सरकार  अरविन्द पाण्डेय के निर्देशन में नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की समीक्षा विभागीय अधिकारियों के साथ एस. एस. ए. सभागार में की गई, जिसमें निम्नवत निर्देश दिये गये।

  • ऑगनवाडी के साथ-साथ प्री-प्राईमरी के संचालन हेतु शिक्षा विभाग, महिला एवं बालविकास,स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का एक संयुक्त टॉस्क फोर्स बनाया जायेगा।
    माध्यमिक विद्यालयों के अधीन स्कूल कॉम्पलेक्स के गठन हेतु विद्यालयों का चिन्हाकन किया जायेगा।
  • कक्षा 06 से 08 तक नैतिक शिक्षा एवं राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, शहीद सैनिकों के जीवन वृत को कहानी के रूप में सम्मिलित करने हेतु सहायक पुस्तिकाऐं विकसित की जायेंगी।
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को सी.बी.एस.ई. पैर्टन पर शिक्षण के लिए सीमैट द्वारा प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जायेगा।
  • उत्तराखण्ड राज्य सैनिक बाहुल्य है, अतः राज्य के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में एन.सी.सी.प्रारम्भ करने के लिए एन. सी. सी. निदेशालय, भारत सरकार से सहयोग लिया जायेगा।
    राज्य के विद्यालयों के संचालन एवं विद्यालयों में मानकों के अनुपालन एवं फीस ऐक्ट के निर्धारण हेतु राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण (SSSA) की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया जायेगा।
  • सी. आर. पी. एवं बी.आर.पी. की पदस्थापना की कार्यवाही का प्रस्ताव तत्काल शासन के संज्ञानार्थ प्रस्तुत किया जायेगा।
  • इस दौरान बैठक में  बंशीधर तिवारी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  आर. के. कुँवर निदेशक, अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण, सीमा जौनसारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा, आर. के. उनियाल प्रभारी निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा,  आर.डी. शर्मा अपर निदेशक एस.सी.ई.आर.टी.,  कुलदीप गैरोला संयुक्त निदेशक, कंचन देवराडी संयुक्त निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. एवं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!