उत्तराखंड

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कालाढूंगी प्रभारी इन्दर पाल आर्य का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, कालाढूंगी प्रभारी इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागत।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता
​कालाढूंगी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रेमपुर लोशज्ञानी स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दया राम के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जहां उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं कालाढूंगी विधानसभा प्रभारी इन्दर पाल आर्य का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।

बूथ मजबूती और जनसमस्याओं पर बनी रणनीति
बैठक के दौरान 2027 के चुनावी समर के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच इस बात पर गहन चर्चा हुई कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक कैसे पहुंचाया जाए। इसके साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और क्षेत्र की बुनियादी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति तैयार की गई।
​कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत: इन्दर पाल आर्य

कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत विधानसभा प्रभारी इन्दर पाल आर्य ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी चुनावों को देखते हुए सभी साथियों को आपसी समन्वय, एकजुटता और पूरी निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती के लिए जुटना होगा। बैठक में मौजूद सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

​कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दया राम, नन्दी देवी, राजेन्द्र आर्य, नेहा देवी, हरीश प्रसाद, जुगल किशोर, रेखा आर्य, गिरीश चन्द्र, माया देवी, गीता आर्य, तनुजा, नीलम आर्य, गंगा देवी, पार्वती देवी, शीला देवी, कमला देवी, चम्पा, दीपा देवी, अनीता देवी, सोनाक्षी, यशोदा देवी, कुशल चन्द्र, वंशिका, लव और विहान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!