उत्तराखंड

लालकुआं विस्तारीकरण की मांग हुई तेज”आसपास की कॉलोनियों को नगर पंचायत में शामिल करने की उठी आवाज

लालकुआं विस्तारीकरण की मांग हुई तेज”आसपास की कॉलोनियों को नगर पंचायत में शामिल करने की उठी आवाज।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र का दायरा बढ़ाने और इसके आसपास की अनियोजित कॉलोनियों को नगर पंचायत में शामिल कर विस्तारीकरण करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने इस मांग को लेकर प्रशासन और शासन स्तर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ
इस मांग का समर्थन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान और नामित सभासद विनोद श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि लालकुआं नगर का विस्तार समय की एक अहम मांग है। यदि आसपास के क्षेत्रों और कॉलोनियों को नगर पंचायत में शामिल किया जाता है, तो इसका सीधा लाभ यहां की आम जनता को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसी को लेकर लालकुआं के विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट और युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व स्थानीय भाजपा नेताओं और समाजसेवियों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला और उन्होंने क्षेत्र का विस्तारिकरण कर नगर पालिका का दर्जा देने की मांग की जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की ओर सकारात्मक कदम उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लालकुआं विस्तारीकरण से विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विस्तारीकरण होने से क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और नियमित कचरा निस्तारण संभव हो पाएगा। साथ ही अनियोजित कॉलोनियों में पक्की नालियों, सड़कों और बेहतर स्ट्रीट लाइटों का जाल बिछेगा।

वही विद्युत और पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शासन-प्रशासन इस मांग की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही लालकुआं नगर के विस्तारीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!