उत्तराखंड

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की पहल से -बरेली रोड पर विकास कार्यों को मिली रफ्तार

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में रंग लाती नजर आ रही है विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की पहल। विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की पहल रंग लाती नजर आ रही है। बुधवार को विधायक ने नैनीताल-बरेली रोड का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार जिंदल, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह सहित पूरी टीम मौजूद रही। विधायक ने शिवपुरी से लेकर हल्दूचौड़ तक सर्विस लाइन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विधायक ने हल्दूचौड़ में यू-टर्न कट खोलने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके अलावा हल्दूचौड़ एवं गोरा पड़ाव में फुट ओवर ब्रिज निर्माण तथा सभी यू-टर्न स्थलों पर चौड़ीकरण कराने के आदेश भी दिए गए।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएंगे।

इधर हल्दूचौड भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित ने कहा कि सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है, सड़क, बिजली, पानी, सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इसी के चलते क्षेत्रीय विधायक डाक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने एनएचआई , राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जिसमें स्ट्रीट लाइट लगाने, हल्दूचौड में हाईवे पर कट खोलने, तथा पैदल ब्रिज बनाने के साथ साथ हाईवे के दोनों ओर सर्विस लाइन बनाने के निर्देश दिए है उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने तक यह काम पूरा हो जाएगा, उन्होंने कहा कि उक्त कार्य के बाद जनता को हो रही सभी परेशानियां दूर होगी।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कमल भट्ट, दिनेश राणा, महामंत्री बालम बिष्ट, राजेंद्र पांडे, प्रद्युम्न दुमका, जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्की पाठक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button