विजयदशमी पर सांसद दिनेश आर्य का संदेश, बोले- श्रीराम के आदर्शों से ही होगा आदर्श समाज का निर्माण

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने प्रदेश व हल्द्वानीवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएँ एवं बधाई”बोले”
श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही संभव है आदर्श समाज का निर्माण
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
हल्द्वानी-धर्म, सत्य और असत्य पर सत्य की विजय के महान पर्व विजयदशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने प्रदेश एवं हल्द्वानीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
साथ ही उन्होंने आदिशक्ति जगज्जननी माँ दुर्गा से सभी वर्गों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना करते हुए समाज में सकारात्मकता और सद्भावना के प्रसार पर बल दिया।
श्री आर्य ने कहा कि विजयदशमी का पर्व भारतीय संस्कृति में केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि अगाध आध्यात्मिक और ऐतिहासिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सत्य, धर्म, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवनशैली का स्मरण कराता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानव जाति के लिए एक महान मार्गदर्शक है। हमें उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात कर सदाचार, भाइचारे और सामाजिक समरसता के पथ पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी का वास्तविक और सार्थक संदेश तभी पूरा हो सकता है जब हम अपने भीतर छिपे अहंकार, द्वेष, क्रोध और नकारात्मकता जैसी बुराइयों पर विजय प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने भीतर सद्गुणों का विकास करना होगा, ताकि एक सशक्त, समृद्ध और सकारात्मक समाज की स्थापना की जा सके।



