लालकुआं में पहली बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 30-30 फीट ऊंचे पुतलों का होगा दहन

लालकुआं के इतिहास में पहली बार दशहरा मेले में जलेंगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 30-30 फीट ऊंचे तीन पुतले”तैयारी पूरी।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआं आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय रामलीला के दसवें दिन दशहरा मेले के अवसर पर इस बार एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। लालकुआं के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के भी विशाल पुतले जलाए जाएंगे।
कमेटी द्वारा इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 30-30 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं, और इनकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य मेले का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में किया जाएगा।
इधर लालकुआं आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बी.सी. भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि लालकुआं के इतिहास में पहली बार रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल मंगलवार की शाम 7 बजे से राम-रावण युद्ध का मंचन शुरू होगा।
इसके पश्चात रामलीला स्थल से एक युद्व की यात्रा निकलेगी जो रामलीला स्थल से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक दशहरे मेले और भव्य पुतला दहन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।



