उत्तराखंड

लालकुआं में अतिक्रमण पर नगर पंचायत सख्त, व्यापारियों को दी चेतावनी

लालकुआं। शहर में हाईवे के किनारे व्यापारियों द्वारा लगातार किए जा रहे अतिक्रमण से परेशान होकर नगर पंचायत लालकुआं ने सड़क घेरने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है, जिसके तहत आज वार्ड नंबर 1 में सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

यहाँ लालकुआं में हाईवे के किनारे आधी सड़क तक अतिक्रमण करने के चलते राहगीरों को पैदल चलने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए नगर पंचायत लालकुआं ने अब सख्ती बरतने का निर्णय लिया है, जिसके तहत आज वार्ड नंबर 1 में साप्ताहिक हाट बाजार के आसपास नगर पंचायत द्वारा सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, इस दौरान व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपने शटर से आगे अतिक्रमण न करें, यदि उक्त नियम का उल्लंघन किया गया तो नगर पंचायत चालान करने के साथ-साथ अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई अमल में लायेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर के सौंदर्यकरण को सड़क में अतिक्रमण करने वाले कुछ व्यापारी खराब कर रहे हैं, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हाईवे को घेरने का प्रयास न किया जाए, यदि ऐसा हुआ तो नगर पंचायत सख्त कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!