Uncategorized

केदारनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ: परंपराओं के साथ डोली रवाना

भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उतस्व डोली ने किया कैलाश धाम को प्रस्थान प्रथम रात्रि प्रवास करने पहुंची फाटा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

आस्था और श्रद्धा के पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने के इस शुभ अवसर को लेकर जनपद में व्यापक उत्साह का वातावरण है तथा प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं का अंतिम रूप दिया गया है। इसके साथ ही भगवान केदारनाथ की चल-विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से भव्य एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ धाम के लिए प्रस्थान हो गई है व इस उपलक्ष्य में पूरे केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

रविवार को केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार यानी कि 19 अप्रैल को भगवान श्री केदारनाथ की चल-विग्रह उत्सव डोली अपने पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रस्थान करके प्रथम रात्रि प्रवास करने के लिए फाटा पहुंचेगी व 20 अप्रैल को केदारनाथ की चल विग्रह उतस्व डोली प्रातः फाटा से प्रस्थान करके द्वितीय रात्रि प्रवास करने के लिए गौरीकुंड स्थित पवित्र गौरीमाई मंदिर पहुंचेगी, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उतस्व डोली की पूजा अर्चना की जाएगी।

वहीं केदारनाथ की चल विग्रह उतस्व डोली तृतीय चरण में 21 अप्रैल को प्रातः गौरीकुंड से प्रस्थान करके भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उतस्व डोली अपने अंतिम पड़ाव कैलाश धाम श्री केदारनाथ धाम में विराजमान होगी जहा पर केदारनाथ धाम मंदिर में भंडार लगाया जाएगा।

इसके साथ ही धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम विधिवत हो कर प्रारंभ हो जाएगा, तथा 22 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट समस्त श्रद्धालुओं हेतु तीर्थ पुरोहितों व पुजारियों द्वारा विधिवत मंत्रों उच्चारणों के साथ खोल दिये जाएंगे वहीं इस बार केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी एम टी गंगाधर लिंग, होगे इस मौके पर शिव शंकर लिंग, शिव लिंग महाराज, बागेश लिंग, रावल श्री श्री श्री 1008 आदि जगद्गुरु शंकराचार्य भीमाशंकर लिंग महाराज, केदार लिंग महाराज, जिलाधिकारी व मन्दिर समिति के सीईयो विशाल मिश्रा, मन्दिर समिति के अध्यक्ष हेमंत दुवेद्वी, उपाध्यक्ष विजय कम्पवाण, केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल, दर्जा धारी राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, चण्डी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धरवाण, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कुशाल नेगी, मन्दिर समिति के देवी प्रसाद तिवारी, प्रमोद कैशिव, नवीन मैठाणी, नवीन शैव, विश्व मोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी, युद्धवीर पुष्पवान, केदार सभा के सदस्य विनीत पोस्ती, प्रहलाद पुष्पवान, प्रभारी अध्यक्ष ऊखीमठ मनोज कुमार नेगी, केदार सभा के अध्यक्ष राज कुमार तिवारी, डोली नायक अनूप तिवारी, सौरभ विराट भट्ट,नगर पंचायत के चारों वार्डो के सभासद बाजगीरी में नंद लाल, बिजय भारती, विजयपाल राजूलाल, बिन्दी लाल समैत सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button