उत्तराखंड

उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिया’ बताने पर गरमाई सियासत, नवीन चंद्र दुम्का ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिया’ बताने पर गरमाई सियासत” भाजपा नेता नवीन चंद्र दुम्का ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं समाजवादी पार्टी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के नागरिकों को कथित तौर पर “घुसपैठिया” कहे जाने को लेकर राज्य में सियासी उबाल आ गया है। इस बयान की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सपा प्रमुख के इस बयान को उत्तराखंड की जनता का अपमान करार देते हुए इसे उनकी हताशा और निराशा का परिणाम बताया है।

यहाँ अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सपा प्रमुख की हार तय हो चुकी है, जिसके चलते वे मानसिक तनाव (डिप्रेशन) की स्थिति में इस तरह के उल-झुलूल बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की जनता की ओर से इस प्रकार के अपमानजनक व्यवहार का कड़ा खंडन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोगों के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक और खेदजनक है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा नेता अपनी पार्टी की परिभाषा और बयानों को क्षेत्र व परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बांटो और राज करो’ की जातिवादी राजनीति करने वाले नेता आज खुद राजनीतिक रूप से बिखर चुके हैं।

उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ इस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना यह दर्शाता है कि एक अवसादग्रस्त राजनीतिक नेता किस हद तक गिर सकता है। उत्तराखंड की जनता और हमारे मुख्यमंत्री के सामने उनकी दाल नहीं गल रही है, इसलिए वे ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!