सोमनाथ मंदिर में बिंदु इशिका सिंघानिया ने किया जलाभिषेक, विश्व शांति की कामना

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बाबा सोमनाथ के मुख मंदिर में किया जलाभिषेक
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजि. भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया नें विद्वान ब्राह्मण के मंत्रोच्चारण पर बाबा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन कर विश्व कल्याण और विश्व शांति की प्रार्थना की,प्राणियों में सद्भावना स्थापित हो और जन भावनाओ शुद्धता, एकता, और समानता उत्पन्न हो की कामना की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा भारत की अटूट आस्था के 1000 वर्ष उत्सव एवं उसकी उत्तम व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और गुजरात प्रदेश सरकार, एवं भारत सरकार का आभार प्रकट किया बाबा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग जल अभिषेक कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, मंदिर के विद्वान ब्राह्मण पुजारीगण,स्वामीअजयानंद ब्रह्मचारी, ओमवती, विवेक पटेल, विकास मौर्य, अंकित कुमार, देवेंद्र कुमार, एवं नोडल अधिकारी और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।







