उत्तराखंड

गाजे-बाजे और ढोल की थाप के बीच नरेंद्र नगर कॉलेज में 11 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

गाजे-बाजे के साथ नरेंद्र नगर महाविद्यालय में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये

रिपोर्ट विनोद गंगोटी।

छात्र संघ 2026-27 के गठन के लिए धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में विभिन्न पदों के लिए आज 11प्रत्याशियोंने नामांकन पत्र दाखिल किये।

कॉलेज चुनाव कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार आज ठीक 11:00 से नामांकन पत्रों की दाखिले का कार्यक्रम शुरू हुआ तथा अपराह्न 3:00 बजे तक चलता रहा।

चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर 2 उपाध्यक्ष-2 सचिव- 2 सह- सचिव- 2 कोषाध्यक्ष पद पर 1 तथा यू आर के पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

अंतिम तौर पर प्रत्याशियों की सूची 26 सितंबर को नाम वापसी एवं प्रपत्रों की जांच के बाद जारी की जाएगी।

नामांकन के बाद आज सभी प्रत्याशियों ने ढोल की थांप पर जुलूस प्रदर्शन, नारो, एवं पटाखे की आतिशी के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। कॉलेज शास्ता मंडल एवं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था से कॉलेज परिषद में शांतिपूर्ण माहौल रहा।

इस दौरान नामांकन पत्र जमा समिति की संयोजक डॉ सुधारानी,सदस्य डॉ देवेंद्र कुमार,डॉ मनोज फ़ोंन्दणी, डॉ नेतराम,डॉ हरिश्चंद्र रतूड़ी, डॉ सोनी तिलारा, डॉ मनोज कुमार भूषण, भूपेंद्र सिंह और रमेश सिंह प्रपत्रों के जमा करने में सक्रिय भूमिका में रहे। यह जानकारी चुनाव मीडिया संयोजक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!