उत्तराखंड

सलमान खान बने भारत जोड़ो पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बरेली

भारत जोड़ो पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए मध्य प्रदेश में नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली के दिशा-निर्देशानुसार, टीकमगढ़ निवासी सलमान खान (सुपुत्र श्री सत्तार खान) को मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है।

इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद नाज़िम अली द्वारा विधिवत मनोनयन पत्र जारी किया गया। मनोनयन पत्र में पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सलमान खान अपने परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से मध्य प्रदेश में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यह नियुक्ति अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।

सलमान खान को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!