उत्तराखंड

बरेली खादी ग्रामोद्योग उत्सव में ‘एक शाम आपका नाम’ की भव्य प्रस्तुति, कलाकारों ने बांधा समां…

 

रिपोर्टर : गौरव गुप्ता,

बरेली खादी ग्रामोद्योग उत्सव में ‘एक शाम आपका नाम’ की भव्य प्रस्तुति, कलाकारों ने बांधा समां

​बरेली ब्यूरो, सतेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

​बरेली : उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में आयोजित मंडलीय स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग उत्सव-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत के तत्वावधान में ‘एक शाम आपका नाम’ म्यूजिकल नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय व बाहरी कलाकारों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीलीभीत के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सतीश प्रसाद मिश्रा, अखंड भारत गौरव ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, महामंत्री लवलीन कपूर तथा गंगा समग्र समिति के संयोजक ठाकुर अखिलेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर कच्चे सूत की माला पहनाकर खादी तथा स्वदेशी की भावना को नमन किया गया।
​म्यूजिकल नाइट में ए.के. मेलोडी बैंड के आशीष कुमार, विदित रीवते के साथ गायक कौशिक टंडन, अरुण कुमार और दीपक राणा ने एक से बढ़कर एक सुरीले गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। गीतों और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रोताओं व संगीत प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
​इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने खादी के महत्व और भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की पहचान है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी को स्वावलंबन का प्रतीक बनाया था और आज यह आवश्यक है कि लोग खादी व स्वदेशी उत्पादों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
​संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि संगीत समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और लघु उद्योगों के उत्पाद अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
​कार्यक्रम के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता तथा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, महामंत्री नरेंद्र पाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता ने मुख्य अतिथि सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर एवं चरखा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में महामंत्री नरेंद्र पाल ने अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
​आयोजन में बिंदु इशिका सिंघानिया, नरेंद्र पाल, मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश सक्सेना, लवलीन कपूर, ठाकुर अखिलेश गुप्ता, कौशिक टंडन, आशीष कुमार, दीपक राणा, गंगा राम पाल, देवेंद्र सिंह देयोलिया सहित खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पदाधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!