उत्तराखंड

देशभर में हर्षोल्लास से मनाया सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट का पंचम स्थापना दिवस

उत्तराखण्ड, हल्द्वानी

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

देशभर में हर्षोल्लास से मनाया सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट का पंचम स्थापना दिवस।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ.रेनूशरण की अध्यक्षता में दीपप्रज्जवलित कर हुआ। उपस्थित

अतिविशिष्ट अतिथि पुष्पा कांडपाल, लोकपाल मनरेगा ने संस्थापक डॉ.रेनूशरण की सराहना करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में निरंतर संस्था महिलासशक्तिकरण और बालविकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है हमें आप पर गर्व है तथा आपका सहयोग महिलाओं के उत्थान में सराहनीय योगदान है।

विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक अधिकारी सीमा टम्टा ने संस्था के कार्यकलाप के विषयों में विस्तृत रूप से बताया।कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों,नृत्य और कविताओं की प्रस्तुतीकरण नें सभी को भावविभोर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सामाजिक न्याय एंव महिला अधिकारिता आयोग नेशनल वाइस चेयरपर्सन डॉ.रेनूशरण ने बताया कि सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट महिलासशक्तिकरण एंव बालविकास पर राष्ट्र तथा समाज हित में निशुल्क निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान कर जा रही है। हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण संवर्धन, न्याय, सहायता, सहयोग, योग, शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य, कौशल विकास, सनातन संस्कृति संरक्षण संवर्धन, आध्यात्मिक चेतन जाग्रत करना,संगठन विस्तार, भविष्य निर्माण ,गौरक्षा ,बेजुबानों का संरक्षण पीड़िता को उनके अधिकार दिलाना,नशामुक्त भारत मिशन, अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भागवत गीता प्रचार-प्रसार, स्वच्छ भारत मिशन आदि अन्य पर सेवा प्रदान करना है।तथा भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से लाभान्वित कराना तथा जरूरतमंद जन को जागरूक करना है।मंचसंचालन:मोनिका भारती,पम्मी तिवारी द्वारा किया गया।उपस्थित सभी को शूक्ष्म जलपान कराया।

इस सुअवसर पर हरियाणा से महेंद्रसिंह ,बरेली से संजय सिंह ,मीना,सुमन,हेम लता,प्रियांशु,नीमा विष्ठ, बल्भ जोशी,रेशमा,दिशा शहर के गणमान्य जन तथा ट्रस्ट के सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!