उत्तराखंड

उत्तराखंड BJP में बड़ा बदलाव, राम माधव को मिली कमान… चुनाव से पहले क्यों अहम है ये नियुक्ति?

राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी

देहरादून, उत्तराखंड भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी तय की गई है। राम माधव को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियां तय होने के बाद उत्तराखंड के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह एक अनुभवी टीम है, जिसका लाभ उत्तराखंड भाजपा को मिलेगा। उन्होंने खास तौर पर राम माधव के साथ शह प्रभारी अरविंद मेमन के पश्चिम बंगाल चुनाव के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वे चुनावी रणनीति के लिए जाने जाते हैं।

ऐसे में आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिल सकता है। प्रदेश महामंत्री के मुताबिक, तीनों नेताओं का अनुभव संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बाइट,,, कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!