Uncategorized

हल्द्वानी में महिला सशक्तिकरण की नई पहल, ‘शक्ति एआई’ और वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने एक समर्पित महिला सशक्तिकरण वेबसाइट, पत्रिका एवं एआई-आधारित सहायक ‘शक्ति एआई’ की शुरुआत की है।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित केंद्र सरकार की योजनाओं एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक सरल रूप में पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद अजय भट्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण वेबसाइट, पत्रिका एवं एआई आधारित ‘शक्ति एआई’ का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया।

यह कार्यक्रम भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के प्रयासों से मैरीगोल्ड बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं तक सही जानकारी, मार्गदर्शन और आत्मनिर्भरता के अवसर पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने इस पहल को महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान www.mahilasashaktikaran.com वेबसाइट का शुभारंभ किया गया तथा महिलाओं के लिए योजनाओं और मार्गदर्शन से जुड़ी पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही ‘शक्ति एआई’ को प्रस्तुत किया गया, जो महिलाओं को उनकी जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सेवा, कला, संगीत, स्वयं सहायता समूहों और महिला नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सही जानकारी और सरल पहुंच के माध्यम से हर महिला तक उसका लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेबसाइट, पत्रिका और ‘शक्ति एआई’ इसी सोच को साकार करने का प्रयास हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट एवं पूजा लटवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. कुसुम नारियल, छवि कांडपाल बोरा, रेखा नेगी, दीपा धौंडियाल, अपूर्वा बिष्ट, गीता तिवारी एवं खुशी जोशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन टीम में नवीन भट्ट, धीरज पांडे, शोभन नायक, राजू नेगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button