उत्तराखंड

हल्द्वानी सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के पांच वर्ष पूर्ण होने पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जायेगा स्थापना दिवस:डॉ.रेनूशरण 

उत्तराखण्ड, हल्द्वानी सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के पांच वर्ष पूर्ण होने पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जायेगा स्थापना दिवस:डॉ.रेनूशरण

संस्थापक/अध्यक्ष डॉ.रेनूशरण ने ट्रस्ट सम्मानित गणमान्य जन के साथ बैठक कर कार्यक्रम के विषय में अवगत कराया।कि आप सभी अपने टीम लीडर अपने क्षेत्र में राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य कर हर संभव मदद उन जरूरतमंदों तक पंहुचायें,जिनको हमारी मदद की आवश्यकता है।

संस्थापक निरंतर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने,उनके कर्तव्य, अधिकार दिलाने,पर्यावरण संरक्षण संवर्धन कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण को बढावा देने, शिक्षा के अधिकार,स्वास्थ्य कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन, मशा मुक्त भारत मिशन, प्रधानमंत्री योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही हैं।

ट्रस्ट सदैव निशुल्क, निस्वार्थ भाव से महिलासशक्तिकरण और बालविकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।तथा वर्तमान परिस्थित के परिपेक्ष में परिवर्तन मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

इसका जीता जागता उदाहरण महिलाओं की हर वर्ष राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित की है।तथा उत्तराखंड में 12वां ईग्यास, बुढी दीवाली पर्व की सभी को शुभकामनायें प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!