उत्तराखंड

जौलजीबी मेला विवाद पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के बयान की निंदा की

जौलजीबी मेला विवाद पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के बयान की निंदा की।

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता

लालकुआं बीते दिनों पिथौरागढ़ में भारत-तिब्बत सीमा पर आयोजित प्रसिद्ध जौलजीबी मेले के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी के कथित हंगामे और ‘नरबलि’ से जुड़े बयान को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लालकुआं के पूर्व भाजपा विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक की भाषा और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

​ उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विपक्षी दल के विधायक की विधानसभा क्षेत्र में विकास की योजनाएं लेकर गए थे, ताकि क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने वहां एक सद्भावनापूर्ण कार्यक्रम के तहत तमाम विकास योजनाओं की घोषणा की, लेकिन स्थानीय विधायक का व्यवहार अमर्यादित रहा।

​ उन्होंने काग्रेंस विधायक हरीश धामी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे बोलते हैं, तो उनका अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रहता। उन्होंने कहा कि इस सभ्य समाज में ‘नरबलि’ जैसी बात करना नितांत अनावश्यक, अभद्र और वर्तमान कानून के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने इस घटना और विधायक के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयानों का खंडन किया जाना चाहिए।

उन्होंने इस प्रकरण के जरिए विपक्षी कांग्रेस पार्टी को भी घेरा और आरोप लगाया कि इस घटना से कांग्रेस की नीति और कार्यप्रणाली एक बार फिर जनता के सामने आ गई है। दूसरी ओर, जौलजीबी मेले में हुए इस विवाद के बाद से प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!