उत्तराखंड
लालकुआँ में निर्माण कार्य व डस्टबिन खरीद पर जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट तलब

रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआँ नगर पंचायत द्वारा शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।
लालकुआँ नगर पंचायत द्वारा शहर कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद पर जिला अधिकारी नैनीताल ने दिए जांच के आदेश,
नैनीताल जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने डस्टबिन क्रय प्रकरण, शौचालय निर्माण, छठ पूजा स्थल के पुननिर्माण, तथा अलाव हेतु खरीदी गई लकड़ी की जांच के दिए आदेश, मामले की जांच हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट को सौपी
नैनीताल जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी निर्माण कार्यों एव डस्टबिन क्रय के मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को सौपी।
15 दिन के भीतर जांच करने के दिये आदेश, आदेश के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई।



