लालकुआँ में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लालकुआँ में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआँ: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित विधानसभा लालकुआँ खेल महाकुंभ 2026 का विधिवत समापन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज में हुआ। इस खेल महोत्सव में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल, कबड्डी और पिट्ठू की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें एथलेटिक्स, खो-खो और मुर्गा झपट की स्पर्धाएं पूरन सिंह मोहन सिंह इन्टर कॉलेज, गौलापार में संपन्न कराई गईं।
वही कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी विधानसभा प्रभारी गणेश सिंह धामी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी , विशाल पाण्डे, प्रशिक्षण, हरीश सिंह नेगी, खेल प्रशिक्षक दीपक पाण्डे एवं ब्लॉक कमांडर दीपांकर रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का और युवा नेता विजय संवत रहे मुख्य अतिथि
इधर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हल्दूचौड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय उर्फ़ रोहित दुम्का एंव युवा भाजपा नेता विजय संवत द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल हमें शरीरिक तंदरुस्ती के साथ मान सम्मान देता है खेल की बदौलत आज युवा देश विदेश में अपनी अलग पहचान बन रहे हैं, विश्व में देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
कबड्डी (बालक): देवलचौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हरिपुर बच्ची द्वितीय स्थान पर रहा।
पिट्ठू: हरिपुर बच्ची प्रथम और किशनपुर द्वितीय स्थान पर रहे।
वॉलीबॉल: हरिपुर बच्ची ने प्रथम तथा लालकुआँ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स (3000 मीटर
प्रिंस देवलचौड़ प्रथम रहे
खो-खो (बालक): हरिपुर बच्ची प्रथम तथा देवलचौड़ द्वितीय स्थान पर रहे।
खो-खो (बालिका): कुंवरपुर प्रथम तथा देवलचौड़ द्वितीय स्थान पर रहे।
मुर्गा झपट: लखन मण्डी ने बाजी मारी।




