उत्तर प्रदेशशिक्षा

बरेली के सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती, वार्षिक निरीक्षण में परखी गई विद्यालय की व्यवस्थाएं

बरेली सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल रोड में विश्वकर्मा जयंती पर गूंजा सृजन और कर्म का संदेश, वार्षिक निरीक्षण में परखी गई विद्यालय की व्यवस्थाएं,

बरेली से रिपोर्टर, सतेन्द्र प्रताप सिंह

बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। वहीं विद्यालय में वार्षिक कार्यालय निरीक्षण भी संपन्न हुआ। एक ओर विद्यार्थियों ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा ली, तो दूसरी ओर निरीक्षण टीम ने विद्यालय की प्रशासनिक, शैक्षिक और व्यवस्थागत गतिविधियों की समीक्षा की।

विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय एवं अभिभावक विभु सक्सेना ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार एवं वास्तुकार बताते हुए उनके जीवन और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की उपासना हमें परिश्रम, कौशल, अनुशासन और रचनात्मकता का संदेश देती है।

आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्य ईमानदारी, लगन और उत्कृष्टता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भैया-बहनों ने शिशु सभा के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा से संबंधित विचार एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। अंत में देश, समाज और विद्यालय की उन्नति तथा सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में समस्त आचार्य परिवार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसी के साथ
वार्षिक कार्यालय निरीक्षण में अभिलेखों और व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा विद्यालय में आयोजित वार्षिक कार्यालय निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव और शिक्षण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण टीम में राजेश कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर बाग बरेली, रामनाथ एवं कु. अंकिता अग्रवाल शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान छात्र प्रवेश रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, शिक्षक डायरी तथा वित्तीय अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण टीम ने रिकॉर्ड को व्यवस्थित और अद्यतन पाया। विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में तकनीक के उपयोग, ऑनलाइन फीस प्रबंधन और छात्र डेटाबेस के रखरखाव की भी समीक्षा की गई। शैक्षिक गतिविधियों से लेकर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था तक परखी।

निरीक्षण अधिकारियों ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम, पाठ्य-सहगामी गतिविधियों और खेलकूद से संबंधित अभिलेखों की भी समीक्षा की। साथ ही कार्यालय एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन का जायजा लिया। निरीक्षण के समापन पर आयोजित बैठक में मुख्य निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान मिले सुझावों को विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए लागू किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!