उत्तराखंड

महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए दोगलेपन और महिला विरोधी होने के आरोप

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एंव भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने पर काग्रेस पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने काग्रेंस पर दोगलेपन और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है।

यहाँ अपने आवास पर प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एंव भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी ने पत्रकारों से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने 33% महिला आरक्षण बिल को जानबूझकर लटकाया और अब उसके विरोध में वोट करके महिलाओं का छीना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बिल के विरोध में वोट देकर महिलाओं को आरक्षण से वंचित किया है। काग्रेंस के इस कदम ने राजनीतिक सशक्तीकरण की प्रतीक्षा कर रही करोड़ों महिलाओं का “अपमान” किया है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। जिसका खामियाजा उसे भुगतान पडेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं ,जिसमें युवा हो, बुजुर्ग हो, महिलाएं हो सबको मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा घर घर जाकर काग्रेंस के इस दोगलेपन को लोगों को बताएगी। तथा इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा भी सड़क पर उतर काग्रेंस की गलत निति का विरोध करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button