ब्रेकिंग: मदन कौशिक के इस बयान से राजनीति में सरगर्मियां तेज़

जैसे-जैसे उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है। वहीं उत्तराखंड की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियका गांधी वाड्रा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है। इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने ना सिर्फ जनसभा को संबोधित किया बल्कि आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की घोषणा पत्र को भी जारी कर दिया है। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उनका प्रियंका गांधी से यह सवाल है कि वो ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे के साथ ही उत्तर प्रदेश में 40 फ़ीसदी टिकट आरक्षण की बात कही थी लेकिन उत्तराखंड में 10 प्रतिशत टिकट भी महिलाओं को नहीं मिल पाया है।
ब्रेकिंग: डोईवाला में त्रिकोणीय मुकाबला! दिलचस्प चुनाव! बिगड़ा गणित
साथ ही मदन कौशिक ने कहा कि ऐसे में प्रियंका गांधी इस बात का जवाब है कि उत्तराखंड राज्य में कितने फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। जबकि राज्य गठन में महिलाओं की अहम भूमिका रही है, बावजूद इसके जो महिलाओं को टिकट दिया गया था उनका टिकट भी कांग्रेस ने काट दिया। हालांकि, कांग्रेस अपने इस घोषणा पत्र में तमाम मुद्दों को शामिल करने का दावा कर रही है लेकिन कांग्रेस का यह घोषणा पत्र मात्र जनता के साथ छलावा है और झूठ का पुलिंदा है।
कांग्रेस को पता है कि वह सत्ता पर काबिज नहीं हो रही है यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में तमाम बिंदुओं को शामिल किया है। यही नहीं मदन कौशिक ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार महंगाई बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर नजर आती रही है लेकिन देश में जितने भी कांग्रेस शासित राज्य हैं वहां की महंगाई दर उत्तराखंड से अधिक है।
ब्रेकिंग: डोईवाला सीट पर दो बड़ी सियासी घटनाएं! हम शर्मिंदा हैं: मोहित
यही नहीं, भाजपा शासित राज्य की सरकारों ने पेट्रोल-डीजल के वैट को कम किया लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों ने वैट कम नहीं किया जिसके चलते इन राज्यों में पेट्रोल के दाम अभी भी 100 के पार है। बावजूद इसके कांग्रेस, अपने शासित राज्यों पर ध्यान देने के बजाय भाजपा शासित राज्यों पर हमला करती नजर आ रही है।
मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को उजाड़ने का काम किया गया था जबकि भाजपा सरकार ने इन 5 सालों के भीतर न सिर्फ मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को बचाने का काम किया गया बल्कि उनके लिए अध्यादेश भी लाया गया ताकि मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग बेघर ना हो।
ब्रेकिंग: डोईवाला में त्रिकोणीय मुकाबला! दिलचस्प चुनाव! बिगड़ा गणित
साथ ही मदन कौशिक ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान और जुमे की नमाज की छुट्टी को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही गैरसैंण पर लिए गए निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गैरसैंण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई और अब जब भाजपा ने जन भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया तो उन्हें दिक्कत हो रही है।