उत्तराखंड

लालकुआं में कार-ऑटो की भीषण टक्कर, चालक गंभीर घायल; शराब की बोतलें मिलने का दावा, जांच शुरू

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं। रुद्रपुर से लालकुआं सवारी लेकर आ रहे ऑटो को कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि ऑटो में सवार चार यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः सुबह 11:30 बजे आँटो न० यूके 04टीए-4383 सवारी भरकर रूद्रपुर से लालकुआँ आ रहा था, तभी पारले चौक अन्डर पास के समीप सामने से आ रही कार चालक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गया। और ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गए।

इसके बाद मौके से भाग रहे उक्त कार चालक को रहागीरो ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में शराब की बोतलें भी मिली है, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार एवं ऑटो को कब्जे में लेकर सिडकुल चौकी में खड़ा कर दिया।

उक्त घटना में ऑटो चालक अमर जो कि वार्ड नंबर एक लालकुआं का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा को रेफर किया गया है। साथ ही उसके परिजनों ने सिडकुल चौकी में घटना की तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button