उत्तराखंड

बरेली में साप्ताहिक संस्कारशाला का आयोजन, बच्चों को भारतीय संस्कृति और स्वदेशी खानपान का दिया संदेश

 बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह,

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर भारत की साप्ताहिक संस्कारशाला का सुभाष नगर बरेली में नन्हे मुन्ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच माँ सरस्वती के चित्र पर माला अर्पण एवं संस्थान के पदाधिकारी एवं संरक्षक भारतेंदु सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया गया साथ ही सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी हुआ।

संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि आज बच्चों को धार्मिक मंत्र, प्रणाम, नमस्कार, चरण स्पर्श का करना एवं मोबाइल से दूर रहकर स्वदेशी खेल सिखाए गए और खेल-खेल में बच्चों में संस्कार जागृत कराये गये।

चाइनीस एवं मैदे से बने पकवान चाऊमीन, बर्गर, स्प्रिंग रोल, मैक्रोनी बच्चे सेवन न करें बच्चों को उनके दुष्प्रभाव समझाएं बुद्धि विकार एवं विभिन्न बीमारियां से बच्चों को अवगत कराया है जैसे बच्चों का मंदबुद्धि होना, पाचन क्रिया खराब होना, आलसी होना एवं संस्कारभ्रष्ट होना बच्चों में चिड़चिड़ापन होना बच्चों को स्वदेशी भोजन दाल चावल,रोटी,हलवा, गेहूं का दलिया, दूध, दही, हरे पत्तेदार सब्जी, ऋतुफल खाने की सलाह दी बच्चों के साथ अभिभावकों को बच्चों के बुद्धि विकास के उपचार बताएं और अभिभावकों सहित बच्चों को माला पहनकर सम्मानित किया।

व वह संस्थान के प्रशिक्षणकर्ता पदाधिकारी को भी पुष्पमाला पहनकर संस्कारशाला में सम्मानित किया गया संस्कारशाला एवं सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, महानगर अध्यक्ष सुनिता उर्फ अंजू ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, कंचन सिंह, सुनीता, पार्थ चौहान, बिट्टू, माही चौहान, दक्ष प्रताप सिंह, दिव्यांश चौहान, दीपमाला, अन्यय चौहान, अभ्यांश, आर्य सिंह, गरिमा सिंह, भाग्यया सिंह,ओम, वंश लोगों मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button