उत्तराखंड

लालकुआं : आंचल ने जारी की नई मूल्य सूची, 20 नवंबर से लागू होंगी संशोधित दरें…

रिपोर्टर : गौरव गुप्ता,

लालकुआं : आंचल ने जारी की नई मूल्य सूची, 20 नवंबर से लागू होंगी संशोधित दरें…

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा आंचल ब्रांड के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। दुग्ध संघ सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। नई मूल्य सूची के तहत आंचल दूध, पनीर और क्रीम सहित विभिन्न उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

नई मूल्य सूची के अनुसार विभिन्न उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी आंचल क्रीम के एक किलोग्राम पैक पर की गई है। इसकी कीमत 530 रुपये से बढ़ाकर 580 रुपये निर्धारित की गई है।

वहीं आंचल गोल्ड फुल क्रीम मिल्क के 6 लीटर पैक की कीमत 426 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये तथा आंचल शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के 6 लीटर पैक की कीमत 355 रुपये से बढ़ाकर 372 रुपये कर दी गई है।

इसी तरह आंचल गाय के दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर, शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये तथा डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है।

इसके अलावा आंचल पनीर के 180 ग्राम पैक की कीमत 80 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 12 नवंबर 2026 को अमूल, मदर डेयरी एवं अन्य निजी दुग्ध संस्थानों ने भी दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब आंचल दुग्ध संघ द्वारा भी नई मूल्य सूची जारी किए जाने के बाद उपभोक्ताओं को 20 नवंबर से दूध एवं दुग्ध उत्पाद पर नई दरें लागू की जा रही है ।

सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि मूल्य संशोधन के संबंध में नई सूची जारी कर दी गई है। 20 नवंबर 2026 से सभी संबंधित उत्पाद नई निर्धारित दरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!