दो जिगरी दोस्तों की कहानी, एक की मौत से खुला राज
दो जिगरी दोस्तों की कहानी, एक की मौत से खुला रा
दोस्त की मौत छिपाकर घर लौटा युवक, तीन दिन बाद सामने आया मामला
रिपोर्टर, भारत लाल
टिहरी गढ़वाल, टिहरी जिले के चिनियालीसौड़ से दो जिगरी दोस्तों से जुड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त नशे का सेवन करते थे और अक्सर साथ में घूमने जाया करते थे।
मृतक के रिश्तेदार के मुताबिक, 29 तारीख को दोनों दोस्त घर से निकले थे। 30 तारीख को दूसरा दोस्त वापस घर लौट आया, लेकिन उसने अपने दोस्त की मौत की जानकारी परिजनों को नहीं दी।
परिजन लगातार उससे दूसरे दोस्त के बारे में पूछते रहे। इसके बाद 3 अक्टूबर को उसने बताया कि उसका दोस्त मृत अवस्था में पड़ा है।
रिश्तेदार के मुताबिक, दोनों दोस्त मसूरी और देहरादून भी जाया करते थे और सिगरेट समेत नशीले पदार्थों का सेवन करते थे।
हालांकि, युवक की मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मृतक के रिश्तेदार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवकों की आपस में गहरी दोस्ती थी और नशे के कारण यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।



