धार्मिक स्थलों पर चोरी के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुतला दहन कर की तीखी नारेबाजी
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआँ अयोध्या के राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में हुई कथित चोरी की घटनाओं के विरोध में आज नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूँकते हुए मामले की उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है।
सरकार पर बोला हमला।
वही प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जनता की आस्था के साथ धोखा किया है। कार्यकर्ताओं ने “चंदा हमारा, मौज तुम्हारी नहीं चलेगी”, “भक्तों की मेहनत की कमाई, भाजपा नेताओं की तिजोरी में”, और “हिसाब दो, जवाब दो” जैसे नारों के साथ दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की पुरजोर माँग की।
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल करते काग्रेंस नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाएँ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएँ आहत हुई हैं।
उन्होंने राज्य सरकार से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेगी।



