सेवा पखवाड़ा शिविर में आयुर्वेद स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया निरीक्षण

IDPL ग्राउंड, ऋषिकेश में लगा सेवा पखवाड़ा बहुउद्देशीय शिविर।
आयुर्वेद विभाग के स्टाल में उमड़ी भीड़।
देहरादून/ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 04 जुलाई 2026 को ऋषिकेश के आई.डी.पी.एल. ग्राउंड में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम के दौरान विशाल बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा आयुर्वेदिक स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा आयुष विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर आयुर्वेद विभाग संयुक्त निदेशक डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ आर पी सिंह, डीएयूओ देहरादून डॉ सविता कोठियाल, अपर डीएयूओ टिहरी गढ़वाल डॉ वन्दना डंगवाल, स्वास्थ्य शिविर टीम के चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मण राणा, डॉ मनीषा अग्रवाल एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






