उत्तराखंड

गंगा का जलस्तर बढ़ा तो घरों में घुसा पानी, पंचायत घर में ठहरे ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

बरेली: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बेहाल ग्रामीण, पंचायत घर में ठहराकर भूला प्रशासन

रिपोर्टर नाजिम अली

बरेली। जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव डोली रघुवर दयाल (घुरा राघोपुर) में नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ गया है। किनारे बसे दर्जनों परिवारों के घरों में पानी घुसने और कटान के खतरे के चलते हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

पंचायत घर में भेजा, फिर नहीं ली सुध
पीड़ित परिवारों का आरोप है कि जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर जब उन्होंने ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल से गुहार लगाई, तो उन्हें आनन-फानन में गांव के पंचायत घर में ठहरा दिया गया। विस्थापित ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर में शिफ्ट करने के बाद न तो प्रधान और न ही लेखपाल ने उनकी कोई सुध ली। भोजन, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोग परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कोई ठोस सुनवाई न होने पर उन्होंने जिलाधिकारी को भी लिखित शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन अब तक कोई प्रशासनिक मदद उनके पास नहीं पहुंची है। पानी में डूबे और खतरे की जद में आए घरों की सुरक्षा को लेकर भी कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं।

ग्रामीणों में रोष
बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति से जूझ रहे ग्रामीणों में प्रशासन और ग्राम पंचायत की इस उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। पीड़ितों ने मांग की है कि मौके पर प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मुआयना करें, राशन व राहत सामग्री मुहैया कराएं और उनके घरों के नुकसान की रोकथाम के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!