उत्तराखंड

रुड़की में देर रात खूनी खेल! विवाद के बाद फाइनेंसर को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

संवाद्दाता- संदीप चौधरी

फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या

रुड़की, के भगवानपुर कस्बे की प्रताप कॉलोनी में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान गोली चलने से एक फाइनेंसर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को करोंदी के निकट आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

भगवानपुर कस्बे की प्रताप कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चलाए जाने की बात सामने आई जिसमें फाइनेंसर युवक आदी राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही भगवानपुर कोतवाली पुलिस और सीओ सुमित पांडे मौके पर पहुंचे। घायल आदी राणा को तत्काल करोंदी के निकट आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि देर रात दो पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी दौरान गोली लगने से आदी राणा की मौत हो गई।

मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने लकी उर्फ रोहित,राहुल शर्मा और अनिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना के बाद से प्रताप कॉलोनी और आसपास के इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!